राजस्थान का 16 वर्षीय लड़का सोशल मीडिया पर दोस्त बनी 14 वर्षीय लड़की संग भागा, पकड़े गए
कोटा (राजस्थान) रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन से कोटा के एक 16 वर्षीय लड़के को महाराष्ट्र की 14 वर्षीय लड़की के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपने घरों से भागे थे और अभिभावकों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बकौल पुलिस, लड़के की लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी।