राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर ईडी ने की छापेमारी
राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अलवर व सीकर स्थित घर पर छापेमारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरपीएससी पेपर लीक केस को लेकर यह छापेमारी हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, निर्दलीय विधायक और महुवा से कांग्रेस उम्मीदवार ओम प्रकाश हुड़ला के कई ठिकानों पर भी ईडी के छापे चल रहे हैं।