राजस्थान कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल समेत कई नेता बीजेपी में हुए शामिल
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजस्थान कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। विद्याधर नगर विधानसभा सीट से सीताराम अग्रवाल 2023 में कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान की मौजूदा उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। सीताराम अग्रवाल ने जयपुर में दिया कुमारी की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की है।