राजस्थान कांग्रेस के महासचिव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- सम्मान से मेरा पेट भर गया है
कांग्रेस द्वारा राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए टिकट न दिए जाने से नाराज़ पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव महेंद्र बरजोड़ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बरजोड़ ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भेजे इस्तीफे में लिखा है, "पार्टी के प्यार और सम्मान से मेरा पेट भर गया है...सम्मान सहने की क्षमता खत्म हो चुकी है।"