राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने कहा- 'मरे हुए को देते हैं भारत रत्न'; बीजेपी ने दिया जवाब
राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने को लेकर कहा, "भारत रत्न मरे हुए को देते हैं।" इस पर बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा, "रंधावा जी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए स्वयं को ही भारत रत्न से सम्मानित किया था...आप...इतिहास कैसे भूल गए?"