राजस्थान की 108 वर्षीय महिला को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत मिला फोन
राजस्थान सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत शनिवार को 108 वर्षीय मेहताब बाई को स्मार्टफोन सौंपा। सरकार ने मेहताब को फोन सौंपे जाने की तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इसके लिए धन्यवाद दिया है। इस योजना के तहत प्रदेश की 1.3 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।