राजस्थान की 2 महिला टीचर्स को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने दिया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान की 2 महिला शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इन शिक्षिकाओं में अलवर ज़िले की आशा सुमन और जोधपुर की रहने वाली डॉ. शीला आसोपा शामिल हैं। इन शिक्षिकाओं को पुरस्कार के तौर पर ₹50,000 नकद, प्रशस्ति पत्र, शॉल व श्रीफल दिया गया।

Load More