राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने लाखों फर्ज़ी वोटर आईडी कार्ड बनवाए: बीजेपी सांसद राठौड़
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए झोटवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है, "राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल कर हज़ारों-लाखों लोगों के फर्ज़ी वोटर आईडी कार्ड बनवाए।" उन्होंने कहा, "ये (कांग्रेस) फर्ज़ीवाड़े से विधानसभा चुनाव जीतना चाहते थे और इस काम में कौन-कौनसी एजेंसियां शामिल हैं इसकी जांच की जानी चाहिए।"