राजस्थान की किन दो शिक्षिकाओं को दिया जाएगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023?

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए देशभर से 50 शिक्षकों को चुना गया है जिनमें राजस्थान की 2 शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। राजस्थान से आशा रानी सुमन (राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारखंडा, अलवर) और शीला आसोपा (राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधपुर) इस पुरस्कार के लिए चुनी गई हैं।

Load More