राजस्थान की जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी ने काटा अपना गला, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान की अलवर जेल में बंद हामिद खान नामक पाकिस्तानी कैदी ने गुरुवार को किसी नुकीली चीज़ से अपना गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया कि हामिद 2012 से अलवर की जेल में है और उसके डिप्रेशन में होने की बात कही जा रही है। हामिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Load More