राजस्थान की डीग विधानसभा सीट पर 1977 से 2018 तक एक बार हारा है राजपरिवार का सदस्य
वर्ष 1977 से 2018 तक राजस्थान की डीग विधानसभा सीट पर राजपरिवार का दबदबा रहा और केवल एक बार 2008 में राजपरिवार के सदस्य को हार मिली। 2008 के परिसीमन में डीग-कुम्हेर विधानसभा को एक कर दिया गया था। 2008 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. दिगंबर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी और राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह को हराया था।