राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर को शख्स ने मेसेज में दी गाली, उन्होंने शेयर किया स्क्रीनशॉट
राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल ने एक शख्स द्वारा सोशल मीडिया पर मेसेज भेजकर गाली-गलौज किए जाने का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। प्रिया ने 'X' पर लिखा, "यह भाई साहब कौन हैं, जानती भी नहीं...दलित समाज की बेटी हूं इसलिए मुझे ऐसे बोलते हैं।" राजस्थान पुलिस ने प्रिया से शिकायत दर्ज कराने को कहा है।