राजस्थान की मंत्री ममता भूपेश ने अपने जन्मदिन पर किया देहदान करने का एलान
राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर देहदान करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके शरीर का एक-एक हिस्सा किसी के काम आए। घोषणा के वक्त मंत्री के साथ उनके आईएएस अधिकारी पति घनश्याम बैरवा भी मौजूद रहे और उन्होंने उनकी घोषणा का स्वागत किया।