राजस्थान की महिला को दहेज के लिए पति ने कुएं में रस्सी से बांधकर लटकाया
प्रतापगढ़ (राजस्थान) की महिला को दहेज के लिए उसके पति ने नीमच (मध्य प्रदेश) में रस्सी से बांधकर कुएं में लटका दिया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी शख्स ने महिला के भाई को इसका वीडियो भेजकर उससे ₹5 लाख मांगे। घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।