राजस्थान की यूनिवर्सिटी के छात्र ने राम मंदिर को लेकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, हुआ अरेस्ट

मेवाड़ यूनिवर्सिटी (राजस्थान) में पढ़ने वाले 21-वर्षीय कश्मीरी छात्र को इंस्टाग्राम पर अयोध्या के राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्र को यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया है। छात्र को मामले में रियायत देने के लिए जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है।

Load More