राजस्थान की यूनिवर्सिटी ने छात्र को 500 में से दिए 569 नंबर, मार्कशीट की तस्वीर हुई वायरल
राजस्थान के भरतपुर में स्थित महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी के एमए फाइनल इयर के रोहित कुमार नामक छात्र को 500 में से 569 नंबर दिए गए। रोहित की मार्कशीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि छात्र 2 विषयों से एमए कर रहा था और मार्कशीट को संशोधित कर दिया गया है।