राजस्थान की सभी 25 सीटों पर आए नतीजे, बीजेपी ने 14 और कांग्रेस ने 8 सीटें जीतीं
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीटों में से सर्वाधिक 14 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस को 8 सीटें मिली हैं। इसके अलावा राज्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) को 1-1 सीट मिली है।