राजस्थान के 2 मंदिरों में लागू हुआ ड्रेस कोड, मिनी स्कर्ट व फटी जींस पहनकर आने पर लगी रोक
जयपुर (राजस्थान) में झाड़खंड महादेव मंदिर और सदाशिव ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। झाड़खंड महादेव मंदिर के गेट पर लगे नोटिस में लोगों से शालीन कपड़े पहनने और मिनी स्कर्ट व कटी-फटी जींस न पहनकर आने को कहा गया है। वहीं, सदाशिव मंदिर में भी परंपरागत कपड़े पहनकर आने को कहा गया है।