राजस्थान के 2 लड़कों ने लड़की बनकर शख्स को किया कॉल, बनाया आपत्तिजनक वीडियो
भरतपुर (राजस्थान) से मुंबई साइबर पुलिस ने एक शख्स से 2022 में ₹18.50 लाख की ठगी करने वाले 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने शख्स को लड़की बनकर कॉल किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और इसके बाद आरोपियों ने दिल्ली साइबर क्राइम के अधिकारी बनकर उससे ठगी की।