राजस्थान के 21 वर्षीय छात्र को डार्क वेब पर सरकारी डेटा बेचने को लेकर किया गया गिरफ्तार
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में 21-वर्षीय छात्र को डार्क वेब पर सरकारी व निजी संस्थाओं के डेटा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, "आरोपी से 4,500 जीबी डेटा, 5 लाख लोगों के आधार कार्ड्स का डेटा और 4 देशों की मिलिट्री का संवेदनशील डेटा बरामद हुआ है।" बकौल पुलिस, आरोपी ने यूट्यूब से हैकिंग सीखी थी।