राजस्थान के 22 वर्षीय युवक की ट्रेन के शौचालय में हार्ट अटैक आने से हुई मौत
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के अक्षय नामक 22-वर्षीय युवक की सोमवार को खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रामेश्वरम से एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, वह अगले महीने मेडिकल की पढ़ाई के लिए सर्बिया जाने वाला था।