राजस्थान के 25 वर्षीय ऐथलेटिक्स खिलाड़ी की ट्रेनिंग कैंप में हार्ट अटैक से हुई मौत

राजस्थान में एसआई के पद पर तैनात 25 वर्षीय ऐथलेटिक्स खिलाड़ी पुष्पेंद्र अवाना की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। हिसार (हरियाणा) में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने गए पुष्पेंद्र को सोमवार सुबह व्यायाम के बाद सीने में दर्द हुआ था। बकौल परिजन, पुष्पेंद्र ऐथलेटिक्स दौड़ के अच्छे प्लेयर थे व एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे थे।

Load More