राजस्थान के 6 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को किया जाएगा अपग्रेड, 78 नए पद होंगे सृजित

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर ज़िले के 6 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य, अध्यापक व वरिष्ठ अध्यापकों सहित अन्य कर्मचारियों के 78 नए पदों का सृजन किया जाएगा। वहीं, जोधपुर के ही 4 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नए विषय शुरू होंगे।

Load More