राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में चढ़ाई गई पीएम मोदी की भेजी गई चादर
राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में शनिवार को ख्वाजा गरीब नवाज़ के 812वें उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली से भेजी गई चादर चढ़ाई गई। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी दिल्ली से यह चादर लेकर अजमेर पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा उर्स के अवसर पर भेजा गया शुभकामना संदेश भी पढ़ा गया।