अलवर में कथित तौर पर बुलडोज़र से ध्वस्त किया गया 300 वर्ष पुराना मंदिर, मालवीय ने शेयर किया वीडियो
राजस्थान के अलवर में बुलडोज़र से कथित तौर पर 300 वर्ष पुराना एक मंदिर ध्वस्त किया गया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, "करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना, यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज़्म।" हिन्दू संगठनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की है।