राजस्थान के अस्पताल में रिश्वत लेकर अंग प्रत्यारोपण का फर्ज़ी एनओसी दे रहा था कर्मी, 3 अरेस्ट
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में ₹70,000 की रिश्वत लेकर अंग प्रत्यारोपण का फर्ज़ी एनओसी देने को लेकर अस्पताल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 फर्ज़ी एनओसी बरामद हुए हैं। मामले में पकड़े गए ईएचसीसी अस्पताल के कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।