राजस्थान के उदयपुर में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 100 लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के उदयपुर स्थित मावली में फूड पॉइज़निंग के कारण 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मावली के मादड़ी गांव के रहने वाले ये सभी लोग एक दिन पहले गांव में एक शादी समारोह में गए थे जहां उन्होंने खाना खाया था जिससे उनके बीमार पड़ने की आशंका है।

Load More