राजस्थान के उदयपुर में हीट स्ट्रोक से हो रही है चमगादड़ों की मौत, 2 दिन में मरे 500 चमगादड़
उदयपुर (राजस्थान) के प्रसिद्ध बर्ड विलेज मेनार में पिछले 2 दिनों में करीब 500 चमगादड़ों की मौत हो गई है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्ट्या हीट स्ट्रोक से चमगादड़ों की मौत होने की बात सामने आ रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी कैलाश मेनारिया ने बताया कि तापमान 41°C से अधिक होने पर चमगादड़ मरने लगते हैं।