राजस्थान के उदयपुर में होटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 लोगों की हुई मौत
उदयपुर (राजस्थान) के अंबामाता इलाके में शुक्रवार को एक निजी होटल के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से 2 सफाईकर्मियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल प्रबंधन ने सफाईकर्मियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के ही सेप्टिक टैंक में उतार दिया था।