राजस्थान के एक अस्पताल में लकवाग्रस्त महिला की पलक चूहे ने कुतरी, ओम बिड़ला ने की मुलाकात
राजस्थान के कोटा में एक सरकारी अस्पताल में लकवाग्रस्त महिला की एक पलक को मंगलवार तड़के चूहे ने कुतर दिया। महिला के पति ने कहा कि पलक के जख्म का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने माना है कि वे चूहे के कुतरने के जख्म हैं। लोकसभा स्पीकर व कोटा से सांसद ओम बिड़ला ने महिला से अस्पताल में मुलाकात की।