राजस्थान के कई स्थानों पर 26-27 फरवरी को हो सकती है बारिश, सूची जारी
आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, उदयपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभागों के कई स्थानों पर 26-27 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 25 फरवरी को पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मार्च के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल गरजने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।