राजस्थान के कई ज़िलों में आज बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले, सूची आई सामने
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान के कई ज़िलों में रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी ने प्रदेश में आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, सीकर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर में बादल गरजने के साथ ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई ज़िलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।