राजस्थान के कांग्रेस विधायक ने छुए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पैर, वीडियो हुआ वायरल

बाड़मेर (राजस्थान) में कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। यह वीडियो समाजसेवी तनसिंह चौहान के श्राद्ध कार्यक्रम का है। जैन उम्र में राजे से बड़े हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं।

Load More