राजस्थान के कांग्रेस विधायक ने मुझसे चटवाए जूते, पुलिस अफसर ने किया पेशाब: दलित शख्स
जयपुर (राजस्थान) में एक दलित शख्स ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर उसके ऊपर पेशाब करने और कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा पर उसे जूते चाटने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। आरोपों पर विधायक ने कहा, "मैं पीड़ित को नहीं जानता। इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं।" यह घटना 30 जून की है।