राजस्थान के कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा का हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक

राजस्थान के सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का 77 वर्ष की आयु में रविवार सुबह निधन हो गया। सात बार के विधायक व पूर्व मंत्री शर्मा को किडनी में संक्रमण समेत कई अन्य बीमारियां थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "मेरी गहरी संवेदनाएं...ईश्वर शोकाकुल परिजन को इस बेहद कठिन समय में संबल प्रदान करें।"

Load More