राजस्थान के किन ज़िलों में कल हो सकती है ओलावृष्टि?
आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, नागौर में कल ओलावृष्टि हो सकती है। प्रदेश के 24 ज़िलों में कल बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी हुई है। बकौल विभाग, कोटा, अजमेर, भरतपुर, जयपुर और जोधपुर संभागों में कल बारिश हो सकती है।