राजस्थान में कल किन संभागों में बारिश होने की है संभावना?
आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, राजस्थान में 30 जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने और कुछ संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बकौल आईएमडी, जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर व उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, बीकानेर व जोधपुर संभागों में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है।