राजस्थान के किन स्टेशनों पर रुकेगी भावनगर व हरिद्वार के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन?
रेलवे ने भावनगर (गुजरात) और हरिद्वार (उत्तराखंड) के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन के संचालन को मंज़ूरी दे दी है और इसकी नियमित सेवा 11 सितंबर से शुरू होगी। यह ट्रेन राजस्थान के मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, जोधपुर, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू और सादुलपुर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन की बुकिंग शनिवार से शुरू होगी।