राजस्थान के किन-किन पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित?
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) स्मिता श्रीवास्तव व बिनीता ठाकुर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कान सिंह भाटी, सहायक पुलिस आयुक्त मांगी लाल राठौड़, उप-निरीक्षक राम प्रसाद शर्मा सहित 16 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।