राजस्थान के गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी गोदारा पर एनआईए ने ₹5 लाख का इनाम किया घोषित

राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की जांच कर रही एनआईए ने आरोपी गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण पर ₹5-5 लाख का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों पर राजस्थान पुलिस भी ₹1-1 लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। गोदारा के कहने पर चारण ने गोगामेड़ी की हत्या करवाई थी।

Load More