राजस्थान के चूरू में 50.5°C के साथ सीज़न का सबसे अधिक तापमान किया गया दर्ज
राजस्थान के चूरू में मंगलवार को 50.5°C के साथ सीज़न का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.5°C अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, चूरू में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान (50.8°C) 1 जून 2019 को दर्ज किया गया था। वहीं, पिलानी में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 49°C दर्ज किया गया है।