राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
राजस्थान के चूरू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को चूरू में सीज़न का सबसे कम शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट के चलते वाहनों पर और खेतों में बर्फ की परत जम गई थी और घना कोहरा भी देखा गया था।