राजस्थान के जयपुर के निवासी थे रियासी में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 4 लोग
रियासी (जम्मू-कश्मीर) में रविवार को आतंकी हमले के बाद तीर्थयात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से 4 लोग जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, "अधिकारियों को मृतकों के शवों को उनके परिजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।"