राजस्थान में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़; 3,000 लीटर नकली घी बरामद
राजस्थान के जयपुर में फूड ऐंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। नकली घी 'कृष्णा', 'सरस' और 'गोपी कृष्णा' के नाम से बाज़ार में बिक रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से करीब 3,000 लीटर नकली घी और करीब 4,000 लीटर रिफाइंड व पाम ऑयल ज़ब्त किया गया।