राजस्थान के जैसलमेर में सितंबर माह में गर्मी ने तोड़ा 74 साल का रिकॉर्ड
जैसलमेर (राजस्थान) में शनिवार को पिछले 74 वर्षों में सितंबर माह का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, जैसलमेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5°C रहा जबकि इससे पहले सितंबर में अधिकतम तापमान (43.3°C) 10 सितंबर 1949 को दर्ज हुआ था। एक मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में लगातार जलवायु परिवर्तन हो रहा है।