राजस्थान के झालावाड़ में जागरण के दौरान शख्स को आया हार्ट अटैक, कैमरे में कैद हुई घटना
राजस्थान के झालावाड़ में जागरण के दौरान एक शख्स (45) की कथित तौर पर हार्ट अटैक आने के बाद मौत हो गई है। सामने आए घटना के वीडियो में दिख रहा है कि शख्स डांस कर रहे लोगों पर फूल बरसाने के दौरान अचानक अचेत होकर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।