राजस्थान के डाकघर में मास्क पहनकर लोगों का पर्स चुरा रहे जेबकतरे का वीडियो हुआ वायरल

डूंगरपुर (राजस्थान) के न्यू काॅलाेनी स्थित पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करने गए लोगों की लाइन में खड़े शख्स का पर्स चुरा रहे युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। बकौल प्रधान डाकपाल जीवतराम यादव, डाकघर में पर्स चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं और छानबीन करने पर सीसीटीवी कैमरे में मास्क लगाकर चोरी कर रहा आरोपी पकड़ा गया।

Load More