राजस्थान के डूंगरपुर में 2 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार हुए 3 आरोपी
राजस्थान के डूंगरपुर में बाइक सवार दंपति पर बदमाशों द्वारा पत्थरबाज़ी में एक 2-वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने 48 घंटों के अंदर मुख्य आरोपी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अहमदाबाद से पकड़ा गया था और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।