राजस्थान के थाने में कंप्यूटर पर काम कर रहे कॉन्स्टेबल को सांप ने काटा
झालावाड़ (राजस्थान) के एक थाने में बुधवार रात कंप्यूटर पर काम कर रहे एक कॉन्स्टेबल के पैर में एक सांप ने काट लिया और यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, सांप के काटने पर कॉन्स्टेबल ने चाकू से अंगूठे को चीरकर ज़हरीला खून बाहर निकाल दिया और आईसीयू में भर्ती कॉन्स्टेबल फिलहाल स्वस्थ है।