राजस्थान के देवीपुरा बालाजी धाम में 2,700 किलो के 'रोट' का लगा भोग, वीडियो आया सामने

सीकर (राजस्थान) के देवीपुरा बालाजी धाम में शनिवार को 2,700 किलोग्राम के विशेष 'रोट' का भोग लगाया गया। यह 'रोट' 20 घंटे में तैयार हुआ था और इसे बनाने में 1,125 किलोग्राम आटे, 1,100 किलो ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया गया। इसे 300 किलोग्राम के तवे पर सेंकने से पहले क्रेन के ज़रिए 250 किलोग्राम के बेलन से बेला गया।

Load More